Bihar Vikas Mitra Bharti 2026: पटना सिटी अनुमंडल विकास मित्र भर्ती, यहाँ से करें आवेदन

नमस्कार दोस्तों यदि आप Bihar Vikas Mitra Bharti में नौकरी करना चाहते हैं जिसके लिए अभी सीधी भर्ती आई है और यह मैं आपको बता दूं की अंतिम तिथि 22 सितंबर को है तो जो भी सीधी भर्ती के लिए Bihar Vikas Mitra  की नौकरी करना चाह रहे हैं तो उनके लिए यह ब्लॉक पोस्ट बहुत कारगर है तो ध्यान से इस पोस्ट को पढ़िएगा।

यदि आप स्थानीय निवासी हैं और इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ, पात्रता, रिक्तियों का विवरण और चयन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।  कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी (कल्याण शाखा) द्वारा पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत विकास मित्र के रिक्त पदों पर अनुबंध के आधार पर नियोजन हेतु आधिकारिक आम सूचना जारी कर दी गई है।

 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Bihar Vikas Mitra Bharti)

विवरण जानकारी
विभाग / कार्यालय कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी (कल्याण शाखा)
पद का नाम विकास मित्र (Bihar Vikas Mitra Bharti)
नियोजन का प्रकार अनुबंध के आधार पर (Contractual)
आवेदन का तरीका ऑफलाइन (विहित प्रपत्र में संबंधित कार्यालय में जमा करना)
आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइट / पोर्टल यहाँ क्लिक करके लॉगिन/जानकारी प्राप्त करें

🗓️ महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

Bihar Vikas Mitra Bharti भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी तिथियों का कार्यक्रम निम्नलिखित है:

क्र. सं. गतिविधि (Activity) निर्धारित अवधि / तिथि
1. समाचार पत्रों में प्रकाशन की तिथि 12.09.2026
2. प्रखंड / नगर निकाय में आवेदन प्राप्त करने की अवधि 16.09.2026 से 22.09.2026
3. मेधा सूची तैयार करना एवं प्रकाशन करना 23.09.2026
4. चयन सूची तैयार करना एवं अनुमोदन 24.09.2026
5. चयन सूची का अंतिम प्रकाशन, आपत्ति प्राप्त करना एवं निराकरण करके नियोजन सूची का प्रकाशन 26.09.2026 से 30.09.2026
6. नियोजन पत्र वितरण / शपथ ग्रहण उन्मुखीकरण 01.10.2026

Bihar Vikas Mitra Bharti रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

क्र. सं. प्रखंड / शहरी निकाय पंचायत / वार्ड का नाम रिक्तियों की संख्या जाति बहुलता कोटि आरक्षण
1. नगर परिषद, फतुहाँ वार्ड संख्या – 4, 5, 8, 9 01 पासी सामान्य

🎓 शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता (Eligibility Criteria)

पात्रता मापदंड विवरण व शर्तें
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता • न्यूनतम योग्यता मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष होगी। • मैट्रिक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी का चयन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा। • उच्चतर योग्यता (12वीं/ग्रेजुएशन) वाले अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त अधिमान्यता/लाभ नहीं मिलेगा।
मैट्रिक पास न मिलने की स्थिति में यदि मैट्रिक पास अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो क्रमबद्ध रूप से: 1. नॉन-मैट्रिक 2. 9वीं पास 3. 8वीं पास 4. 7वीं पास 5. 6वीं पास 6. 5वीं पास अभ्यर्थी का चयन किया जा सकेगा।
महिला अभ्यर्थियों हेतु विशेष छूट यदि न्यूनतम योग्यता वाली महिला अभ्यर्थी नहीं मिलती हैं, तो केवल साक्षर होने पर भी चयन किया जा सकेगा; बशर्ते वे अक्षर आंचल योजना एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हों तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय हों।
जाति एवं क्षेत्रीय अहर्ता • आवेदक महादलित परिवार से होना चाहिए। • संबंधित पंचायत/वार्ड समूह में जिस महादलित जाति की बहुलता होगी, उसी जाति के अभ्यर्थी का चयन होगा। • आवेदक का उस संबंधित पंचायत/वार्ड समूह का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (Age Limit) 01.01.2026 को न्यूनतम आयु: 18 वर्ष • अधिकतम आयु: 60 वर्ष

📄 आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति (Self-Attested Photocopy) संलग्न करना अनिवार्य है:

क्र. सं. आवश्यक दस्तावेज
1. शैक्षणिक प्रमाण पत्र: मैट्रिक का अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र (अथवा नॉन-मैट्रिक हेतु प्रवेश पत्र / कक्षा 5वीं से 8वीं पास हेतु विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र – SLC/TC)
2. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
3. निवास प्रमाण पत्र (Residential/Domicile Certificate)
4. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो एवं पहचान पत्र

Bihar Vikas Mitra Bharti मे आवेदन कैसे करें ?

  1. आवेदन प्रपत्र प्राप्त करना: आवेदन विहित प्रपत्र में होना चाहिए। यह फॉर्म संबंधित प्रखंड कार्यालय / नगर परिषद / नगर पंचायत कार्यालय अथवा अनुमंडल कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
  2. फॉर्म भरना: आवेदन पत्र को साफ-सुथरे अक्षरों में भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  3. फॉर्म जमा करने का स्थान:
    • ग्रामीण क्षेत्र के लिए: संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) का कार्यालय।
    • शहरी क्षेत्र के लिए: संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निगम/नगर परिषद का कार्यालय।
  4. अंतिम समय: निर्धारित अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

🔗 महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

लिंक का विवरण क्लिक करें
ऑनलाइन पोर्टल / अधिक जानकारी लिंक यहाँ क्लिक करके पोर्टल पर जाएँ
विभागीय नोटिस डाउनलोड Download Now

विशेष नोट: चयन अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा पारदर्शी रूप से किया जाएगा। समान मेधा अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

Scroll to Top